पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअहमदाबाद। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को आप इस तरह घूमते हुए देखकर चौंक गए होंगे। क्योंकि वे जहां भी होते हैं, अपने प्रशंसकों की भारी भीड़ से ही घिरे हुए नजर आते हैं। दरअसल इन दिनों बिग-बी खुश्बू गुजरात की (केजीके) शॉर्ट एड फिल्म शूटिंग के लिए गुजरात में हैं। हालांकि यहां भी भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन को पसीना आ गया।
अमिताभ सोमवार को अहमदाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने सुबह 10 बजे कालुपर स्थित स्वामीनारायण मंदिर में शूटिंग की और इसके बाद शहर के बाजार और सड़कों पर। दरअसल एड फिल्म की शूटिंग में इस बार बिग-बी दुनिया को गुजरात की मेगासिटी अहमदाबाद के बारे में बताने जा रहे हैं।
गौरतलब है कि गुजरात सरकार ने पर्यटन के लिए कुछ साल पहले अमिताभ को ब्रांड अंबेसेडर नियुक्त करते हुए प्रचार अभियान ‘खुशबू गुजरात की’ शुरू किया था। उसके बाद राज्य में पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। अमिताभ के प्रचार का यह वाक्य ‘कुछ दिन तो गुजारो गुजरात में’ अब पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो चुका है।
तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.