पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअहमदाबाद। अमरेली जिले के लाठी विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक बावकुभाई उंघाड ने बीजेपी का दामन थाम लिया। सोमवार को खानपुर में आयोजित बीजेपी की कांफ्रेंस में उन्होंने विधिवत रूप से भाजपा में प्रवेश किया। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री और बीजेपी से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘आज देश को मोदीजी की जरूरत है, इसलिए मैं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहा हूं।’
पत्रकारों ने जब यह सवाल किया कि आप मोदी से बगावत करके कांग्रेस में शामिल हुए थे, तो अब वापस मोदी के नेतृत्व को क्यों स्वीकार रहे हैं। इसका जवाब देते हुए उंघाड ने कहा, ‘वह समय अलग था, आज की परिस्थिति बिल्कुल उलट है। आज देश को मोदी की जरूरत है। उन्हें और मजबूती देने के लिए मैं उनसे जुड़ रहा हूं।’
गौरतलब है कि मोदी सरकार में मंत्री रह चुके उंघाड ने 6 साल पहले कांग्रेस का दामन थाम लिया था। उंघाड की वापसी से गुजरात बीजेपी में खुशी की लहर दौड़ गई है, क्योंकि उंघाड अमरेली जिले में काफी प्रभुत्व रखते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.