पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Jai Shah Son Of Amit Shah BJP National President Is Going To Marry On February 10

अमित शाह के बेटे की शादी में मोदी और अंबानी होंगे मेहमान, दिल्ली में होगा रिसेप्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे की शादी की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। हाल ही में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव का सारा काम खत्म करने के बाद अमित शाह रविवार शाम अहमदाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने अपने बेटे जय शाह की शादी की तैयारियों का जायजा लिया। अमित शाह नें वाय.एम.सी.ए और कर्णावती क्लब के सदस्यों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आपको बता दें कि जय शाह के बेटे का विवाह और रिसेप्शन इन्हीं जगहों पर होना तय किया गया है।
प्रधानमंत्री और अंबानी होंगे मेहमान
10 फरवरी को वाय.एम.सी.ए क्लब में होने वाले इस विवाह में मुख्य अतिथियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बिजनस घराने अंबानी बंधु भी शामिल होंगे। इनके अलावा राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भी शादी में हिस्सा लेंगी। आर.एस.एस के राष्ट्रीय स्तर के नेता और केंद्र व राज्य के कई बड़े नेता विवास समारोह में उपस्थित होकर जय और रिशित को आशीर्वाद देंगे।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 12 फरवरी तक अहमदाबाद में रुकेंगे और 13 फरवरी को वे दिल्ली रवाना हो जाऐंगे। गौरतलब है कि 15 फरवरी को दिल्ली में भी अमित शाह के बेटे जय शाह के रिसेप्शन का आयोजन किया गया है।
अागे की स्लाइड्स में पढ़ें क्या खास है इस शादी में...