अहमदाबाद। इन दिनों शादियों का दौर चल रहा है। जगह-जगह शहनाई की गूंज और डीजे की धुन सुनाई पड़ रही है। इसीलिए बात हो रही है कुछ अनोखी शादियों की। दरअसल कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ न कुछ नए तरीके अपनाते रहते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा बुधवार की शाम अहमदाबाद में हुई एक शादी में भी नजर आया।
यहां पारंपरिक रूप से इतर दूल्हे ने घोड़े पर नहीं, बल्कि अपनी इंपोर्टेड बाइक से एंट्री की। लाखों की कीमत वाली बाइक से जब दूल्हे राजा ने शादी मंडप में एंट्री की तो लोग देखते ही रह गए। यहां पर एक खास बात यह भी थी कि जब दूल्हेराजा बाइक से एंट्री कर रहे थे, तो उन पर आसमान से एक हैलीकॉप्टर फूलों की बरसात भी कर रहा था। इतना ही नहीं, शादी के बाद दुल्हन भी डोली में नहीं, बल्कि दूल्हे के साथ बाइक पर ही रवाना हुई।
गौरतलब है कि दो दिन पहले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने भी बाइक पर ही अपने दूल्हे के साथ विदाई ली थी। समीरा के बिजनेसमैन दूल्हेराजा ने भी इसी तरह बाइक से ही शादी मंडप में एंट्री की थी।
अहमदाबाद में हुई इस अनोखी शादी की तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाड्स पर क्लिक करें...