पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bumper Opening Of Rakhi Mela In Rajpath Club

राखी मेले में उमड़ी बहनों की भीड़, देखें बंपर ओपनिंग की तस्वीरें...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अहमदाबाद। शहर के राजपथ क्लब में किरन केडिया द्वारा आयोजित राखी मेले की बंपर ओपनिंग हुई है। इस तीन दिवसीय (19, 20 और 21 जुलाई) मेले के पहले ही दिन हजारों की संख्या में महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। राजपथ क्लब के एयर कंडीशंड हॉल में लगाई गई सेल कम एग्जिबिशन में 90 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। सेल में हिस्सा लेने के लिए अहमदाबाद के अलावा सूरत, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता से भी महिलाएं आई हुई हैं।

इस राखी मेले में ज्वैलरी, डिजाइनर कपड़े, डिजाइनर राखी, डेकोरेटिव आइटम्स के अलावा कई तरह की अन्य वस्तुओं के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र हैं।

उल्लेखनीय है कि किरण केडिया पिछले 15 सालों से लगातार राखी मेले का आयोजन करती आ रही हैं। उनके अनुसार घर बैठे-बैठे ही छोटे-मोटे बिजनेस कर आय कमाने वाली महिलाओं के लिए इस प्रकार के एग्जिबिशन काफी महत्वपूर्ण होते हैं।


देखें तस्वीरें...