पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • China President Xi Jinping Reached Ahmedabad

LIVE: पत्नी संग जिनपिंग पहुंचे अहमदाबाद, देखें तस्वीरों में शहर का हाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत करने के लिए उमड़ी भीड़)
अहमदाबाद। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पत्नी के साथ अहमदाबाद आ पहुंचे। जिनपिंग का विशेष विमान 2.40 बजे सरदार बल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। एयरपोर्ट पर गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल और राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली ने उनका स्वागत किया।
जिनपिंग का स्वागत भारतीय परंपरा के अनुसार केसर-चंदन का तिलक लगाकर किया। जिनपिंग के स्वागत के लिए एयरपोर्ट के पास ही एक विशाल मंडप तैयार किया गया है, जहां आदिवासी लोकनृत्य की प्रस्तुति के साथ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। अहमदाबाद एयरपोर्ट की यह पहली घटना है, जब किसी देश के राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
एयरपोटर्स से जिनपिंग 3.15 बजे होटल हयात के लिए रवाना हुए, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका पूरी गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं, जिनपिंग ने मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
होटल हयात में जिनपिंग एव चीन के प्रतिनिधिमंडल की मीटिंग हुई। लगभग 5.30 बजे मोदी और जिनपिंग महात्मा मंदिर पहुंचे और अब साबरमती रिवरफ्रंट की सैर कर रहे हैं। यहीं पर मोदी और जिनपिंग डिनर करेंगे।
तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें... (सभी तस्वीरें: ओमकार सिंह ठाकुर)