पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Chinese President Ahmedabad Visit, Photos

50 तस्वीरों में देखें, चीन के राष्‍ट्रपति के गाइड बने मोदी जमकर की खातिरदारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(साबरमती आश्रम में बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग।)
अहमदाबाद. चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग अपने तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को अहमदाबाद पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्‍नी पेंग लियुआन भी मौजूद थीं। जिनपिंग अहमदाबाद एयरपोर्ट पर तो फॉर्मल सूट पहने हुए थे, लेकिन कुछ देर बाद वह एक स्‍लीवलेस नेहरू जैकेट में नजर आए।
साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में जिनपिंग और उनकी पत्‍नी पेंग लियुआन के डिनर के लिए एक लक्‍जरी टेंट लगाया गया था। पार्क में गुजराती डांस और म्‍यूजिक की विशेष व्‍यवस्‍था की गई थी। चीनी राष्‍ट्रपति और उनकी पत्‍नी ने विशेष गुजराती झूले का भी आनंद उठाया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी खड़े होकर मुस्‍कुराते रहे।
मोदी बने गाइड
जिनपिंग जब साबरमती आश्रम पहुंचे तो मोदी ने खुद उन्हें महात्मा गांधी के जीवन और आश्रम के इतिहास के बारे में बताया। रिवर फ्रंट पर मोदी जिनपिंग को गुजराती संस्कृति के बारे में हर छोटी चीज बताते रहे।
पहली बार इतना भव्य स्वागत
जिनपिंग दोपहर करीब ढाई बजे अहमदाबाद पहुंचे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल ओपी कोहली और मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने उनकी अगवानी की। जिनपिंग के लिए अहमदाबाद की सड़कों पर खास मंदारिन भाषा में भी पोस्टर लगाए गए।

हयात होटल में मोदी ने जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लिंगुआन का स्वागत किया। मोदी-जिनपिंग के बीच यहां संक्षिप्त बैठक हुई। जिनपिंग साबरमती आश्रम गए। वहां उन्होंने चरखा चलाया। वहां महात्मा गांधी के जीवन के बारे में खुद मोदी ने जिनपिंग को जानकारी दी। उन्हें श्रीमदभागवद गीता, गांधी की किताबें और प्रतीकात्मक चरखा तोहफे में दिया।
इसके बाद जिनपिंग को लेकर मोदी साबरमती रिवर फ्रंट पहुंचे। वहां चीनी राष्ट्रपति के स्वागत में गुजरात के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। नदी किनारे ही मोदी की मेजबानी में 22 वीवीआईपी के साथ जिनपिंग को दावत दी गई। इसमें गुजरात के 100 से ज्यादा व्यंजन परोसे गए।
आगे की स्लाइड्स में देखें 49 तस्वीरें...