पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Chinese President Xi Jinping Plane Boeing 747

देखें, शक्तिशाली चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के विमान के अंदर की तस्वीरें...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का विमान)
अहमदाबाद। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पत्नी के साथ अहमदाबाद आ पहुंचे। जिनपिंग का विशेष विमान 2.40 बजे सरदार बल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। एयरपोर्ट पर गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल और राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली ने उनका स्वागत किया।
एयर चाईना के विमान में अहमदाबाद पहुंचे जिनपिंग का नाम विश्व के टॉप फाइव ऐसे नेताओं में शामिल है, जिन्हें दुनिया के अन्य नेताओं की तुलना में ज्यादा खतरा है। इन टॉप फाइव नेताओं में रशिया के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरॉन, अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का नाम शामिल है।
वहीं, अमेरिकन राष्ट्रपति बराक ओबामा का स्पेशल विमान ‘एयरफोर्स वन’ दुनिया के सबसे शक्तिशाली विमानों में से एक है। जबकि, चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ऐयर चाइना के पैसेंजर प्लेन बोइंग-777-400 का ही उपयोग करते हैं।
गत वर्ष जब जिनपिंग रशिया की यात्रा पर गए थे, तब चीन के विदेश मंत्रालय विभाग के पूर्व अध्यक्ष लु पेइकिस ने स्थानीय मीडिया को बताया था कि जिनपिंग के लिए अलग से कोई स्पेशल विमान डिजाइन नहीं किया गया है। हां, पैसेंजर विमान को ही रिडिजाइन किया गया है। अमेरिका के ‘एअरफोर्स-1’ की तरह यह विमान लग्जरी सुविधाओं से तो लैस नहीं, लेकिन जिनपिंग की सुरक्षा की दृष्टि से यह विमान खास है।
अगली स्लाइड्स में देखें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के इस स्पेशल विमान की तस्वीरें...