(फोटो : जिनपिंग के स्वागत के लिए होटल हयात के दरवाजे पर खड़े थे पीएम नरेंद्र मोदी)
अहमदाबाद। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को भारत पहुंचे। उनका विमान तयशुदा वक्त से 20 मिनट की देरी से अहमदाबाद के सरदार बल्लभभाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। वे दोपहर 2.30 मिनट पर पहुंचने वाले थे। उनका स्वागत करने के लिए राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली और गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल एयरपोर्ट पर मौजूद थीं। एयरपोर्ट पर जिनपिंग को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होटल में जिनपिंग का स्वागत किया। मोदी जब होटल के बाहर खड़े होकर जिनपिंग का इंतजार कर रहे थे, तब उनकी बॉडी लैंग्वेज ने वहां पर मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। जिनपिंग के होटल पहुंचने के ठीक 5 मिनट पहले मोदी ने अपनी कोट की जेब से एक पर्चा निकाला, पढ़ा और वापस जेब में रख लिया। इसके बाद जैसे ही पत्नी के साथ जिनपिंग होटल हयात पहुंचे, मोदी ने चीनी भाषा में ही उनका स्वागत किया। इसी वजह से यह माना जा रहा है कि मोदी ने जिनपिंग का स्वागत करने के लिए पर्चे में चाइनीज भाषा में संदेश लिख रहा होगा।
अगली स्लाइड्स में देखें, मोदी और जिनपिंग की मुलाकात की यादगार तस्वीरें... (सभी तस्वीरें : दिव्यभास्कर)