पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Congress Victory In The NALIKULPURBA Municipal Ward By elections

कांग्रेस को बहरामपुरा नगरपालिका वॉर्ड उप चुनाव में मिली जीत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: कांग्रेस उम्मीदवार युसुफ अजमेरी
अहमदाबाद। कांग्रेस ने मंगलवार को भाजपा को मात देकर बहरामपुरा नगरपालिका वॉर्ड उप-चुनाव में जीत हासिल की। उप-जिलाधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी रविंद्रसिंह जडेजा ने कहा, 'मतदान आठ फरवरी को हुआ था जबकि मतगणना मंगलवार को दोपहर संपन्न हुई।
कांग्रेस उम्मीदवार युसुफ अजमेरी ने 4,885 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। अजमेरी को 10494 मत मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार 6064 मत ही प्राप्त कर सके। अहमदाबाद नगर निगम के तहत आने वाले बहरामपुरा वॉर्ड में उप-चुनाव इसलिए कराया गया क्योंकि मौजूदा कांग्रेस पार्षद शकील शेख की कुछ महीने पहले मृत्यु हो गई थी।