पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक-दूसरे के हाथ बांधकर प्रेमी जोड़े ने लगाई मौत की छलांग, देखें तस्वीरें...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अहमदाबाद। शहर के घाडेघाडा गांधीब्रिज से छलांग लगाकर एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। जब फायर ब्रिगेड के जवानों ने लाशें बाहर निकाली तो दोनों के हाथ एक दुपट्टे से बंधे हुए थे।

मंगलवार शाम को गांधीब्रिज से गुजर रहे एक व्यक्ति ने इनकी लाश पानी में तैरती देखी थी। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड के जवानों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया।

मृतकों की पहचान प्रवीण वाघेला और कोमल दातणिया के रूप में हुई है। दोनों अहमदाबाद के ही रहने वाले थे। पुलिस पूछताछ में पता चला है दोनों रविवार शाम से लापता थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


घटना स्थल की तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें...