पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अहमदाबाद आ रही बस में आग लगने से 8 की मौत, लाशें जलकर राख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई/अहमदाबाद। मुंबई से 100 किमी दूर मानौर में हुए सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर एक लग्जरी बस और टैंकर की बीच हुई टक्कर में 11 लोग घायल हुए हैं। बस पुणे से अहमदाबाद जा रही थी। देर रात करीब 1.40 पर बस डीजल टैंकर से टकरा गई।

टक्कर के बाद टैंकर और बस में आग लग गई। आग लगने से ड्राइवर सहति आठ लोग बुरी तरह झुलस गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शेष 11 लोग आपातकालीन दरवाजे से नकिलने सफल रहे। टक्कर के कारण मुंबई-अहमदाबाद हाइवे कई घंटे तक जाम रहा।


तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लकि करें...