पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • First Goats Stable Will Be Placed In Banaskantha

बनासकांठा में 1 करोड़ की लागत से बनेगी देश की पहली बकरीशाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: बकरीशाला के लिए भूमिपूजन)

हारीज (गुजरात)। हारीज पांजरापोल में गुजरात की पहली बकरीशाला का निर्माण होने जा रहा है। इस के निर्माण में एक करोड़ रुपए की लागत आएगी। बुधवार को इस बकरीशाला के लिए भूमिपूजन किया गया। बकरीयों के संरक्षण और संवर्धन के लिए यह बकरीशाला बनाई जा रही है।
इस बकरीशाला के लिए मुंबई के एक जैन परिवार ने एक करोड़ रुपए का दान दिया है। हारीज पांजरापोल में डॉ. आरडी शाह मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग में बनने वाली गुजरात की इस पहली बकरीशाला का भूमि पूजन मुंबई में रहने वाले गुणवंतराय दीपचंद मुलजीभाई शाह के हाथों किया गया। इस दौरान परिवार के डॉ. अपूर्व शाह ने बताया कि बकरी का जीवनकाल 12 से 14 साल का होता है, लेकिन संरक्षण के अभाव में दो से तीन साल में ही बकरी को मार दिया जाता है।
अपूर्व शाह ने बताया की बचपन में जब उन्हें मुंह में छाले पडे़ थे तब, बकरी के दूध से इलाज करवाने पर यह बीमारी दूर हो गई थी। इसलिए उन्हें बकरी प्रजाति के संवर्धन के लिए बकरीशाला फार्म बनाने का मन हुआ। हारीच पांजरापोल के मेनेजर ने बताया की फिलहाल उनके यहां करीब 1700 प्राणी जिन में गाय, बैल, भैंस, पाडा और बकरों का पालन किया जाता है। बकरीशाला के लिए 15 हजार स्क्वायर फीट में बकरीवाटिका बनाई जाएगी। बकरों में रोग ज्यादा होने की वजह से उनके लिए आईसीयु रूम बनाए जाएंगे।