(फोटो : गरबे के दौरान भी सेल्फी का क्रेज)
अहमदाबाद। शहर में नवरात्रि के साथ गरबे की जमकर धूम मच चुकी है। हालांकि गरबे की धूम तो पूरे गुजरात में है, लेकिन इस मामले में अहमदाबादियों की बात जरा हटके है। अब, गरबे को दो दिन हो गए हैं और खिलाड़ियों का उत्साह भी दोगुना हो गया है।
गरबे के रंग में रंगे अब यंगस्टर्स ही नहीं, हर उम्र के लोग अलग-अलग स्टाइलों में गरबा खेलते और रंग-बिरंगी पोशाकों में डांस करते ग्रुप पूरे मैदान में रंगीन छटा बिखेरते नजर आते हैं।
वहीं, सोशल नेटवर्किग साइट पर व्यस्त रहने वाले यंगस्टर्स गरबे के बीच सेल्फी फोटो भी खींचते हुए नजर आ रहे हैं। जिससे कि वे अपनी मस्ती भरी तस्वीरें दोस्तों तक भी पहुंचा सकें।
तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें... (सभी तस्वीरें : दिव्यभास्कर)