पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Gujarat Visit Of Chinese President Xi Jinping

तंबू के नीचे चीनी राष्ट्रपति मोदी के साथ लेंगे रोटी और खिचड़ी का टेस्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो : अहमदाबाद का साबरमती रिवरफ्रंट)
अहमदाबाद। चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग अहमदाबाद की एक दिवसीय मुलाकात के दौरान साबरमती रिवरफ्रंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ डिनर लिया। इस डिनर में चाईनीज या नॉनवेज डिश नहीं थी। मोदी के साथ जिनपिंग व उनकी पत्नी ने बाजरे की रोटी और मसाला खिचड़ी जैसे पारंपरिक गुजराती व्यंजनों का भी स्वाद । मोदी और जिनपिंग के साथ 250 से अधिक मेहमानों के लिए लगभग 100 गुजराती व्यंजन तैयार किए गए थे। डिनर की व्यवस्था साबरमती रिवरफ्रंट पर ही की गई थी। मेहमानों के लिए वॉटर व फायर प्रूफ टैंट लगवाया गया था।
मोदी व जिनपिंग के इस शाही भोज के लिए कैटरिंग का कॉन्ट्रेक्ट शहर के होटल ताज गेट-वे उमेद को दिया गया था।
यह थे व्यंजन:
- आम रस, श्रीखंड-मठा, ड्रायफ्रूट, हलवा, रस मलाई, ढोकला,
- भाखरी, बिस्किट, आंढवो, पात्रा, लीलवा की कचौरी
- बैंगन का भरता, खाडियुं, लहसुन-आलु की सब्जी, सेव टमाटर की सब्जी, ढोकली की सब्जी, थेपला, कैरी का अचार
- दाल-चावल, कढ़ी, मसाला खिचड़ी, पुलाव
- 10 से अधिक फ्लैवर की आइस्क्रीम, पहाड़ी फीर, लस्सी, मसाला छाछ और फ्रूट ज्यूस
अगली स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...