(फोटो: मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के हाईप्रोफाइल गुजरात दौरे के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम)
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के हाईप्रोफाइल गुजरात दौरे के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। इतने कि सुरक्षा कवच में शुमार जवानों-आला अधिकारियों की विशेष क्लॉस भी लगाई गई। वजह, ये बतौर पीएम मोदी-चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग दोनों की ही पहली गुजरात यात्रा है। दोनों यहां सार्वजनिक स्थल पर मुलाकात-भोज करने वाले हैं। इस क्लॉस में आला अधिकारियों को मोदी-जिनपिंग की हस्ती के बारे में समझाइश दी गई।
बताया कि- विश्व के जो टॉप-5 लीडर हैं, उनमें नरेंद्र मोदी तीसरे नंबर है। जिनपिंग पांचवें। इसलिए ‘जान की बाजी’ लगाकर उनकी सुरक्षा करनी है। इस बाबत आदेश भी दिए गए। सिर्फ रिवरफ्रंट के सुरक्षा आवरण में ही 1500 जवानों की तैनाती है। वायु-जल और थल तीनों स्तर पर अभेद सुरक्षा है। जवानों को इस बात की भी ताकीद की गई है कि ध्यान रखा जाए कि जब दोनों नेता यहां हो तो कोई व्यक्ति-संस्था अथवा संगठन किसी तरह का विरोध प्रदर्शन न करने पाए।
अगली स्लाइड्स में पढ़ें, साबरमती रिवरफ्रंट की तस्वीरों के साथ...