पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 'In The Film Show The Week, If Not Divorce '

‘सप्ताह में फिल्म दिखाओ, नहीं तो तलाक’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अहमदाबाद. अहमदाबाद पुलिस तलाक को लेकर विचित्र शिकायतें मिलने से परेशान है। मसलन, एक महिला ने पति के सामने शर्त रखी, ‘मुझे सप्ताह में एक फिल्म दिखाओ। वरना तलाक दे दो।’ एक अन्य शिकायत में पत्नी ने पति से कहा, ‘तुम साल में विदेश की एक सैर तक नहीं कराते। बेटी को भी फिल्म दिखाने नहीं ले जाते। इसलिए तलाक दे दो।’
पुलिस अब ऐसे मामलों में दंपतियों की काउंसलिंग करा रही है। ऐसे ही, केरल के एक दंपती शादी के चार साल बाद तलाक चाहते हैं। लड़की के पिता ने दामाद को फोन कर बताया, ‘बेटी को तुम्हारे घर का बाथरूम नहीं जम रहा है। इसलिए वह वापस नहीं आएगी।’ पति ने बाथरूम तो क्या, पूरा फ्लैट बदल दिया। फिर भी वह नहीं मानी।