पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Indiainme Photo Contest For Narendra Modi USA Visit

जीतो मोदी की हाउसफुल इवेन्ट की VIP टिकिट, IndiaInMe फोटो कॉन्टेस्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(भारतीयों द्वारा इस पेज पर पोस्ट की गई कुछ तस्वीरें)

न्यूयॉर्क। जैसे-जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे की तारीख करीब आती जा रही है, वैसे-वैसे अमेरिका में बसने वाले भारतीयों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। न्यूयार्क के मेडिसन स्क्वायर में 28 सितंबर को आयोजित मोदी के ग्रान्ड रिसेप्शन की तमाम टिकटें बिक चुकी हैं।लेकिन अगर आप मोदी को मेडिसन स्क्वायर में लाइव देखना चाहते हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है।
मोदी के प्रशंसकों के लिए इंडियन कम्युनिटी फाउन्डेशन द्वारा फेसबुक पर एक फोटो कॉन्टेस्ट आयोजित किया गया है। इसमें #IndiaInMe हेशटैग कर एक फोटो पोस्ट करना है। आप दिल से कितने भारतीय हैं, वह फोटो में नजर आना चहिए। आप फूड, डांस, कल्चर, त्योहार, कपड़े और टैटू द्वारा भारत के प्रति प्रेम व्यक्त कर सकते हैं।
कॉम्पटिशन में किस प्रकार भाग ले सकते हैं...
फेसबुक पेज Community Reception for the Prime Minister of India को लाइक करने के बाद #IndiaInMe हेशटैग के साथ तस्वीर पोस्ट कीजिए। यहां पोस्ट की गई तस्वीरों में से 5 विनर्स को न्यूयॉर्क शहर में आयोजित मोदी के ग्रान्ड रिसेप्शन इवेन्ट के वीआईपी पास जीतने का मौका मिलेगा।

अगली स्लाइड्स पर क्लिक कर देखें भारतीयों द्वारा इस पेज पर पोस्ट की गई कुछ तस्वीरें...