पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अटकलों पर लगा विराम, केशुभाई ने जीपीपी पार्टी को कहा अलविदा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अहमदाबाद। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और गुजरात परिवर्तन पार्टी (जीपीपी) के अध्यक्ष केशुभाई पटेल ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया। शुक्रवार को पार्टी की बैठक में उन्होंने इसकी आधिकारिक घोषणा कर पिछले काफी दिनों से जारी अटकलों पर विराम लगा दिया। अब पार्टी के नए अध्यक्ष गोरधन झडफिया होंगे।

गौरतलब है कि केशुभाई ने 2012 में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बगावत का बिगुल बजाते हुए जीपीपी पार्टी का गठन किया था। हालांकि विधानसभा चुनावों में पार्टी मात्र एक ही सीट जीत सकी थी। यह सीट भी केशुभाई की थी।

इस बड़ी हार के बाद से ही पार्टी के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा था। लेकिन हाल ही में जब केशुभाई पटेल के बेटे ने बीजेपी का दामन थामा, तभी से ऐसी चर्चा होने लगी थी कि अब केशुभाई भी पार्टी को अलविदा कह देंगे।

हालांकि, केशुभाई पटेल के इस्तीफे पर गोरधन जडफिया का कहना है कि केशुभाई ने राजनीतिक कारणों से नहीं दिया, बल्कि बढ़ती उम्र में स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है।