पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Know About Narendra Modi Hightech BMW Car

कार नहीं, यह है मोदी का सुरक्षा कवच, आज दौड़ेगी गुजरात की सड़कों पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: मंगलवार को अहमदाबाद में रिहर्सल में शामिल की गई थी मोदी की बीएमडब्ल्यू-7 कार)

अहमदाबाद। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अहमदाबाद आ पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जिनपिंग के हाईप्रोफाइल गुजरात दौरे के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। इतने कि सुरक्षा कवच में शुमार जवानों-आला अधिकारियों की सोमवार को विशेष क्लास भी लगाई गई। वजह, बतौर पीएम मोदी-चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग दोनों की ही पहली गुजरात यात्रा है। दोनों यहां सार्वजनिक स्थल पर मुलाकात-भोज करने वाले हैं।
सिर्फ अहमदाबाद के रिवरफ्रंट के सुरक्षा आवरण में ही 1500 जवानों की तैनाती है। वायु-जल और थल तीनों स्तर पर अभेद सुरक्षा है। वहीं, कई सौ स्पेशल जवान सिविल ड्रेस में मोदी और जिनपिंग की सुरक्षा में तैनात होंगे। जवानों को इस बात की भी ताकीद की गई है कि ध्यान रखा जाए कि जब दोनों नेता यहां हो तो कोई व्यक्ति-संस्था अथवा संगठन किसी तरह का विरोध प्रदर्शन न करने पाए।
मोदी की बीएमडब्ल्यू-7 जिनपिंग के काफिले में शामिल:
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के काफिले में कई बुलेटप्रूफ कारों के अलावा मोदी की बीएमडब्ल्यू-7 भी शामिल की गई है। मंगलवार को रिहर्सल के दौरान यह कार नजर आई थी। इसी क्रम में पेश है मोदी की अभेद्य सुरक्षा वाली बीएमडब्ल्यू-7 से जुड़ी रोचक जानकारियां तस्वीरों के साथ।

पढ़ने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें...