अहमदाबाद। दुनिया को शांति और अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में आज कौन नहीं जानता। नाम : मोहनदास करमचंद गांधी। उपनाम : बापू, संत, राष्ट्रपिता, महात्मा गांधी। जन्मतिथि : 2 अक्तूबर 1869। जन्म स्थान : पोरबंदर, गुजरात।
महात्मा गांधी के पिता का नाम करमचंद्र और माता का नाम पुतलीबाई था। अपने परिवार में सबसे छोटे बापू की एक सबसे बड़ी बहन और दो बड़े भाई थे। इनकी सबसे बड़ी बहन रलियत, फिर भाई लक्ष्मीदास और भाभी नंद कुंवरबेन, भाई कृष्णदास और भाभी गंगा थीं।
आज ही के दिन यानी कि 30 जनवरी, 1948 को महात्मा गांधी की नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। राष्ट्रपिता के रूप में महात्मा गांधी एक अनोखा व्यक्तित्व रखने वाली शख्सियत थी, लेकिन उनके जीवन से जुड़े कुछ तथ्य शॉकिंग भी हैं।
अनेकों पुस्तकों में महात्मा गांधी से कई स्त्रियों के संबधों का दावा किया गया है। लेकिन इसमें सबसे चर्चास्पद मामला रहा है, महात्मा गांधी और सरला देवी के संबंधों को लेकर। महात्मा गांधी और सरलादेवी शादी करना चाहते थे। उल्लेखनीय है सरलादेवी रवींद्रनाथ टैगोर की बड़ी बहन की बेटी थीं।
अगली स्लाइड् में पढ़ें, इस समय 50 वर्षीय बापू चार संतानों के पिता बन चुके थे...