पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअहमदाबाद। नरेंद्र मोदी गुजरात के अहमदाबाद पूर्व से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। भाजपा की प्रदेश इकाई ने केंद्रीय नेतृत्व को इस सीट से मोदी का नाम सुझाया है। मोदी के उत्तर प्रदेश या बिहार से चुनाव लडऩे में दिलचस्पी नहीं लेने से पार्टी अहमदाबाद पूर्व से उनकी उम्मीदवारी तय मान रही है। अभी भाजपा के हरेन पाठक यहां से सांसद हैं। मोदी के चुनाव लडऩे पर उन्हें अन्य सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। पिछले विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के मुताबिक इस सीट पर भाजपा का वोट फीसदी लगभग 56 फीसदी है। कांग्रेस को तब 35 फीसदी मतदाताओं का समर्थन मिला था।
पिछले साल नवंबर में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने प्रदेश इकाइयों से लोकसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों की सूची मांगी थी। इसके बाद लखनऊ, पटना और अहमदाबाद पूर्व सीट से नरेंद्र मोदी का नाम सुझाया गया।
कौन-कहां से लड़ेगा केंद्रीय चुनाव समिति तय करेगी: राजनाथ
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ का कहना है कि कौन किस सीट से चुनाव लड़ेगा इसका फैसला केंद्रीय चुनाव समिति लेगी। फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है। प्रत्याशियों की पहली सूची जल्द जारी होने की उम्मीद है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.