(फोटो:18 ग्रीटिंग कार्ड)
वडनगर (गुजरात)। प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी को 64वें जन्मदिन की शुभकामनाएं उनके गृहनगर वडनगर में 14.30 गुणा 16.20 मीटर के विशालकाय ग्रीटिंग कॉर्ड के जरिए दी गईं।
कश्मीर में बाढ़ आपदा के चलते मोदी के जन्मदिन न मनाने की अपील के चलते समर्थकों ने बुधवार की बजाय गुरुवार को ग्रीटिंग का अनावरण किया। 3.5 टन वजनी इस ग्रीटिंग को गिनीज बुक में स्थान मिलना तय है।
अभी इस श्रेणी का ये रिकॉर्ड यूनाइटेड अरब अमीरात के दुबई में 24 मार्च-2014 को मदर-डे उपलक्ष्य में तैयार 14.18 गुणा 10.18 मीटर के ग्रीटिंग कॉर्ड के नाम है। शुभकामना ग्रीटिंग में मोदी के बचपन से लेकर पीएम पद तक पहुंचने के चुनिंदा फोटो को भी स्थान दिया गया है।
एक नजर में :
-18 दिन में तैयार हुआ
-लागत 4.5 लाख
-14.50 मीटर लंबा एवं 16.20 मीटर चौड़ा
-23 भाषाओं में शुभकामना संदेश
-वजन- 3.5 टन
ये भाषाएं:
गुजराती, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, सिंधी, आसामी, बंगाली, बोडो, डांगरी, कन्नड, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मटाकी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संताली, तमिल एवं तेलुगु
अगली स्लाइड्स पर क्लिक कर देखें, ग्रीटिंग कार्ड और वडनगर में मोदी के जनमोत्सव की तस्वीरें...