पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Narendra Modi Birthday Shedule With Xi Jinping

चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ मोदी का बर्थडे, जानें पूरा शेड्यूल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फाइल फोटो)
अहमदाबाद। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को 64वां जन्मदिन है। हालांकि मोदी हमेशा की सादगी के साथ अपना जन्मदिन मनाते है और रुटिन कार्यो में व्यस्त रहते हैं। जन्मदिन को मोदी सुबह मां हीराबा से मिलकर उनका आशीर्वाद लेते हैं और फिर प्रशंसकों से मिलते हैं। इसके बाद वे अपने नित्यक्रम में लग जाते हैं।
वर्ष 2012 में मोदी ने अपने जन्मदिन पर सद्भावना उपवास कर जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाया था। वहीं, पिछले वर्ष ही उन्हें जन्मदिन पर भाजपा ने अपना पीएम कैंडिडेट बनाने का एलान किया था। ठीक इसी तरह इस बार भी उनका जन्मदिन यादगार बनने वाला है। इस बार मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अहमदाबाद में जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे।

मोदी का 17 तारीख का कार्यक्रम..
सुबह:
- सबसे पहले गांधीनगर में मां हीराबा से मिलने जाएंगे।
- गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में राज्य सरकार द्वारा आयोजित सत्कार समारंभ में हिस्सा लेंगे।
- महात्मा मंदिर में उनके समक्ष गुजरात सरकार की पिछले 100 दिनों की उपलब्धियां प्रस्तुत की जाएंगी। मोदी द्वारा कुछ योजनाओं की भी घोषणा की जाएगी।
दोपहर:
- मोदी 2:30 बजे जिनपिंग का स्वागत करने एयरपोर्ट जाएंगे।
- होटल हयात में जिनपिंग एव चीन के प्रतिनिधिमंडल के साथ मीटिंग करेंगे।
- होटल हयात से जिनपिंग के साथ गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर जाएंगे।
शाम:
- साबरमती रिवरफ्रंट पर जिनपिंग के साथ लगभग डेढ़ किमी तक ‘वॉक एंड टॉक’ करेंगे।
- रिवरफ्रंट पर जिनपिंग के साथ डिनर लेंगे।
- डिनर के बाद मोदी और जिनपिंग दिल्ली के लिए रवाना होंगे।