(फोटो : मोदी की पुरानी स्कॉर्पियो (बायीं ओर) और बीएमडब्ल्यु-700)
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को गुजरात में थे। हमेशा की तरह वे सुबह सबसे पहले मां हीराबेन से आशीर्वाद लेने उनके घर पहुंचे और इसके बाद दोपहर से शाम तक चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ समय बिताया। पीएम बनने के बाद मोदी की यह पहली गुजरात यात्रा थी। गुजरात यात्रा के दौरान मोदी प्रोटोकॉल से कुछ दूरी बनाए भी दिखाई दिए। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी बीएमडब्ल्यु कार राजभवन में ही रखी और अपनी पुरानी स्कॉर्पियो कार का मजा लिया। मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब वे हमेशा स्वदेशी कार स्कॉर्पियो का ही इस्तेमाल करते थे।
मोदी सुबह जब मां से मिलने उनके घर पहुंचे, तब भी वे इसी कार में सवार थे। हालांकि पुलिस ने हीराबा के निवास स्थल पर जबर्दस्त सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। लोगों की भीड़ हीराबेन के घर के पास जमा न हो, इसकी भी पुलिस को ताकीद दे दी गई थी।
गौरतलब है कि पीएम बनने के बाद मोदी किस कार का उपयोग करेंगे, यह भी चर्चा का विषय बना हुआ था। महिंद्रा ग्रुप के सीएमडी
आनंद महिंद्रा चाहते थे कि मोदी अब भी स्वदेशी कार की ही सवारी करें, विदेशी कार की नहीं। उन्होंने पत्र लिखकर मोदी से आग्रह किया था कि अगर उन्हें पीएम ऑफिस से स्वीकृति मिल जाए तो उनकी कंपनी एक ऐसी हाईटेक कार डिजाइन करेगी, जो पीएम की सिक्युरिटी के सभी पैमानों से गुजरने में सक्षम होगी। हालांकि मोदी की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए मोदी के लिए जर्मनी से हाईटेक सुरक्षा वाली बीएमडब्ल्यु कार ही मंगवाई गई।
आपको बताते चलें कि मोदी शपथ समारोह में भी राष्ट्रपति भवन तक भी स्कॉर्पियो से ही पहुंचे थे। यह कार गांधीनगर पासिंग की है, जिसका नंबर जीजे-18 जी 5645 है।
तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें...