फोटो : व्हाइट हाउस के बाहर अपने दोस्तों के साथ तस्वीर खिंचवाते हुए मोदी (लाल घेरे में)
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी 26 सितंबर से अमेरिका की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी यह पहली अमेरिका यात्रा है।प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी यह पहली अमेरिका यात्रा है। इससे पहले मोदी सितंबर, 1993 में अमेरिका पहुंचे थे। आरएसएस प्रचारक के रूप में मोदी और मुरली मनोहर जोशी स्वामी विवेकानंद की 100वीं जन्मजयंती अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने शिकागो पहुंचे थे। यह मोदी की 5 दिवसीय अमेरिका यात्रा थी।
इस बात का खुलासा हाल ही में गांधीनगर में हुआ था। गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन के शपथ विधि कार्यक्रम में शिकागो में रहने वाले डॉ. भरतभाई बाराई ने भी शिरकत की थी। इसी मौके पर उन्होंने दिव्यभास्कर को बताया था कि मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से पहले ही अमेरिका की यात्रा कर चुके हैं।
डॉ. बाराई के अनुसार, मोदी जब शिकागो पहुंचे, तब उनके पास 10 बाय 10 इंच का एक छोटा सा बैग था, जिसमें सिर्फ दो जोड़ी कपड़े रखे थे। कपड़ों के अलावा बैग में बस दैनंदिन का कुछ और बहुत थोड़ा सा सामान भर था। मोदी ने शिकागो में चार दिन गुजारे थे।
इसी क्रम में पेश है, मोदी की शिकागो यात्रा की कुछ दुर्लभ तस्वीरें... (सभी तस्वीरें : दिव्यभास्कर)