अहमदाबाद . एक विवाहित महिला को शादी के 12 साल बाद भी बच्चा नहीं हुआ। इससे नाराज होकर वह पुलिस की शरण में पहुंची है। सास-ससुर पर दहेज परिवार के लिए वारिस देने के ताने मार कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामला पश्चिमी अहमदाबाद के ट्रावेल एजेंसी कारोबारी शाह परिवार का है।
गोमती शाह (33) (परिवर्तित नाम) ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि पति जालभाई शाह टूर-ट्रॉवेल्स का धंधा करते हैं। कामकाज की वजह से वे ज्यादातर समय बाहर और विदेश में ही रहते हैं। पति-पत्नी को साथ रहने का समय नहीं मिलता। इस कारण विवाह के 12 साल बाद भी इस दंपत्ति को संतान सुख नहीं मिला है।
बावजूद इसके सास-ससुर दहेज और बच्चा होने पर ताना मार कर प्रताड़ित करते हैं। तलाक की धमकी देते हैं। उनके पति जालभाई बीते तीन साल से दुबई में है। घर आए हैं और बुलाते हैं। वह दुबई में बस गए हैं। शैली ने जालभाई के साथ फरवरी 2003 में प्रेम विवाह किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।