(एयरपोर्ट पर मोदी का स्वागत करती हुईं मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल)
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी लगभग 3 बजे अहमदाबाद आ पहुंचे। सरदार बल्लभभाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल और पार्टी अध्यक्ष
अमित शाह ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के पास ही एक विशाल डोम बनाया गया था, जहां मोदी ने हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की यह पहली गुजरात यात्रा है। आगामी दिवस मोदी का जन्मदिन है और वे मां हीराबेन से आशीर्वाद लेंगे। इसके अलावा कल चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी अहमदाबाद के दौरे पर आ रहे हैं। मोदी और जिनपिंग कई मामलों पर चर्चा के साथ साबरमती रिवरफ्रंट पर डिनर भी करेंगे।
तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें...