फोटो: दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय
अहमदाबाद। अरविंद
केजरीवाल को दिल्ही में भव्य सफलता मिलने का असर पीएम नरेन्द्र मोदी पर भी पड़ा। मंगलवार को चुनाव नतीजे आने के ही दिन मोदी के लिए पारिवारिक कहे जाने वाले दो विवाह प्रसंग थे। एक तरफ अहमदाबाद में उनके एत्यंत करीबी माने जाने वाले भाजपा के राष्ट्रिय प्रमुख
अमित शाह के बेटे जय का विवाह था तो दुसरी तरफ वडनगर में उनके भाई पंकज मोदी के बेटे सचिन का।
नरेंद्र मोदी के लीए अमित शाह और पंकज मोदी दोनों परिवार के सदस्य ही हैं। इसलिए मोदी को दोनों विवाह में शामिल होने की बात की जा रही थी। हालांकि मोदी के वडनगर पहुंचने की संभावना कम थी, लेकिन अमित शाह के बेटी की शादी में उनके आने की पूरी उम्मीद थी।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह जय शाह के विवाह में उपस्थित रहे थे, लेकिन मोदी विवाह में शामिल नहीं हुए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगर भाजपा दिल्ली में चुनाव जीत जाती तो उसका जश्न अहमदाबाद में भी मनाया जाता।