(सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीर)
पाटण (गुजरात)। चाणस्मा तहसील में स्थित ठाधरवा बीएड कॉलेज में प्रिंसिपल द्वारा एक महिला को थप्पड़ मारने की घटना सामने आई है। दो साल पहले इसी कॉलेज की छात्रा रह चुकी एक लड़की अपनी ननद के साथ कॉलेज में ट्रांसफर सर्टिफिकेट लेने आई थी। इसी बीच प्रिंसिपल और पूर्व छात्रा की ननद के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान प्रिंसिपल ने आपा खो दिया और उसे थप्पड़ जमा दिए। मामला पुलिस थाने और युनिवर्सिटी के उच्च अधिकारियों तक पहुंचा। सीसीटीवी कैमरे की जांच के बाद आरोपी प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया है।
पाटण स्थित शिवम रेसीडेन्सी में रहने वाली निरंजनबेन भगवानदास पटेल ने वर्ष 2011-12 में ठाधरवा बीएड कॉलेज की छात्रा थी। इस वर्ष निरंजन महेसाणा स्थित विवेकानंद कॉलेज में एमएड कर रही थी। इसीलिए उसे ट्रांसफर सर्टिफिकेट की आवश्यकता थी। निरंजन अपनी ननद के साथ बुधवार दोपहर कॉलेज पहुंची थी। प्रिंसिपल ने मार्कशीट दिखाने को कहा। लेकिन निरंजन मार्कशीट लाना भूल गई थी।
प्रिंसिपल ने मार्कशीट लाने को कहा। निरंजन वापस घर आई और मार्कशीट लेकर कॉलेज पहुंची। इन्हें कॉलेज में दुबारा आते देख प्रिंसिपल कॉलेज के सेकंड फ्लोर पर जाकर छिप गए और प्यून से कहा कि उनसे कह दो, साहब कहीं चले गए हैं। लेकिन इसी बीच निरंजन ने पिं्रसिपल को देख लिया और उनसे मिलने सेकंड फ्लोर पर आ पहुंची। इसी बीच इनके बीच विवाद हो गया और गुस्साए प्रिंसिपल ने निरंजन की ननद को दो-तीन तमाचे जड़ दिए। प्रिंसिपल की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें...