पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sabaramati Riverfront Ready To Welcome To Narendra Modi In Xi Jinping

मोदी और जिनपिंग के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजा अहमदाबाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: साबरमती रिवरफ्रंट)

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार दोपहर को तो चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग बुधवार को अहमदाबाद पहुंचे। बुधवार को मोदी का 64वां जन्मदिन था।
प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की यह पहली गुजरात यात्रा तो जिनपिंग की इस उपमहादेश में पहला यात्रा थी। इसीलिए सभी सरकारी भवनों, बस अड्डों, प्रमुख स्थलों और ऐतिहासिक स्थलों को चमकाकर उन्हें नीओन बल्बों और फूलों से सजाया गया था।
अहमदाबाद के अलावा गांधीनगर को भी दुल्हन की तरह सजाया गया था। मोदी और जिनपिंग ने अहमदाबाद की एक दिवसीय मुलाकात के दौरान साबरमती रिवरफ्रंट पर एक साथ डिनर बी लिया।
रिवरफ्रंट पर दो अलग-अलग विशाल स्टेज:
डिनर के लिए रिवरफ्रंट पर दो अलग-अलग विशाल स्टेज बनाए गए थे। यहां डिनर से पहले गुजराती गरबा और आदिवासी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी गई।


ये थीं तैयारियां:
- वीवीआईपी महेमान के लिए वाटर एव फायर प्रूफ टेंट तैयार किया गया था।
- रिवरफ्रंट पर मोदी एवं जिनपिंग 1 किलोमीटर तक वॉक करते हुए बात की।
- डिनर में शाकाहारी पारंपरिक गुजराती व्यंजन परोसे गए।
- होटल ताज उमेद को डिनर के लिए कैटरिंग कॉन्ट्रेक्ट दिया गया था।

अगली स्लाइड्स पर तस्वीरों में देखें, मोदी और जिनपिंग के स्वागत के लिए किस तरह सजाया गया था अहमदाबाद का साबरमती रिवरफ्रंट... (सभी तस्वीरें: दिव्यभास्कर)