पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गांधीजी के ‘नमक सत्याग्रह’ की याद दिलाएगा गुजरात का यह स्पेशल प्रोजेक्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांधीनगर। आगामी जनवरी माह में आयोजित होने वाले ‘गुजरात वायब्रंट समित-2015’ को लेकर गांधीनगर में ताबड़तोड़ तैयारियां चल रही हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी उपस्थित रहने से इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। वहीं, गांधीनगर में महात्मा मंदिर के ठीक सामने आकार ले रहा स्पेशल प्रोजेक्ट ‘साल्ट माउंट’ भी अंतिम चरण में है। गांधीजी के ‘नमक सत्याग्रह’ की थीम पर बना साल्ट माउंट दुनिया भर के बिजनेसमैन के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवासी भारतीय दिवस (9 जनवरी) पर इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हो सकता है।
क्या है साल्ट माउंट:
इस प्रोजेक्ट की डिजाइन सेप्ट संस्था द्वारा तैयार की गई है। यह गांधीजी के नमक सत्याग्रह की थीम पर आधारित है। दूर से देखने पर साल्ट माउंट बिल्कुल नमक के ढेर की तरह दिखाई पड़ता है। इसीलिए इसे साल्ट माउंट का नाम दिया गया है। इतना ही नहीं, यहां पर विशाल केबल ब्रिज भी बनाया गया है, जो साबरमती आश्रम के पास स्थित विश्व विख्यात दांडी ब्रिज की याद दिलाता है। साल्ट माउंट के अंदर एक म्युजियम बनाया जा रहा है, जहां गांधीजी के जीवन से जुड़े लगभग हरेक प्रसंग से दुनिया परिचित हो सकेगी।
मोदी ने ही दी थी प्रोजेक्ट को मंजूरी:
इस प्रोजेक्ट को मंजूरी नरेंद्र मोदी द्वारा ही उनके मुख्यमंत्रित्व काल में दी गई थी। इसके लिए गुजरात सरकार द्वारा 260 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। निर्माण कार्य पिछले तीन वर्षो से चल रहा है।
ये होंगे आकर्षण का केंद्र:
- डिजाइन वर्क और एक एग्जिबिशन हॉल
- साल्ट माउंट, केबल ब्रिज, गार्डन, म्युजियम, पवन चक्की और खूबसूरत पार्किग
- सेंट्रल विस्टा और विशाल परिसर में खूबसूरत पार्क
कहां:
गांधीनगर में महात्मा मंदिर के सामने

प्रोजेक्ट की तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें...