(फोटो: अहमदाबाद का कांकरिया तालाब)
अहमदाबाद। गुजरात की मेगा सिटी अहमदाबाद का कांकरिया तालाब आज विश्व विख्यात है। अहमदाबाद आने वाला हरेक व्यक्ति सबसे पहले कांकरिया तालाब ही घूमने की इच्छा रखता है। वर्ष 2008 में हुए नवीनीकरण के बाद इस तालाब की शक्ल ही पूरी तरह से बदल चुकी है।
दिन के समय
खूबसूरत पार्कों में चहलकदमी सुकून का अहसास तो दिलाती ही है। वहीं, रात के समय तो यहां का नजारा ही अलग होता है। चारों ओर झिलमिलाते फव्वारे, चमचमाती लाइटें, वाटर शो का नजारा और गुनगुनाने पर मजबूर कर देने वाला मधुर संगीत किसी दूसरी दुनिया में पहुंचा देने वाले अहसास के लिए काफी है।
इसके अलावा भारतीयों के जानने लायक सबसे रोचक जानकारी तो यह है कि हमारे देश के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक यानी की भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का लोगो इसी तालाब से ही प्रेरित है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि अहमदाबाद स्थित राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी) द्वारा तैयार की गई बैंक के लोगो की डिजाइन की प्रेरणा इसी तालाब से ली गई थी।
अगली स्लाइड्स में पढ़ें, कांकरिया तालाब से जुड़ी कई रोचक बातें खूबसूरत तस्वीरों के साथ...