पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Security Rehearsal In Ahmedabad For Narendra Modi And President Xi Jinping

रिहर्सल में लगा 1 किमी का जाम, जिनपिंग के काफिले में मोदी की BMW भी शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग बुधवार को अहमदाबाद आ रहे हैं। दोनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गुजरात पुलिस ने एयरपोर्ट से गांधी आश्रम और होटल हयात तक रिहर्सल किया। रिहर्सल तो ठीक-ठाक रहा, लेकिन इसकी वजह से एयरपोर्ट रोड, शाहीबाग अंडरब्रिज, सुभाष ब्रिज, 132 फुट रिंग रोड और हयात होटल के आसपास लगभग 1 किमी लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। ट्रैफिक जाम में लोग लगभग दो घंटे तक फंसे रहे।
मोदी की बीएमडब्ल्यु काफिले में शामिल:
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के काफिले में कई बुलेटप्रूफ कारों के अलावा मोदी की बीएमडब्ल्यु भी शामिल की गई है। यह कार रिहर्सल के दौरान नजर आई।

अगली स्लाइड्स में देखें रिहर्सल की तस्वीरें... (सभी तस्वीरें : दिव्यभास्कर)