पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

GRAPHIC WARNING: इनोवा कार घुसी ट्रक में, 6 जिगरी दोस्तों की मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पाटड़ी (गुजरात)। अहमदाबाद के छह दोस्तों की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। एक भजन कार्यक्रम से वापस लौटते समय उनकी इनोवा कार एक ट्रक से टकरा गई। तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि तीन ने अस्पताल में दम तोड़ा।

हादसा अहमदाबाद से 100 किलो दूर सुरेंद्र नगर जिले में हुआ। कार चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। इनोवा कार और ट्रक की भिड़ंत इतनी भीषण थी कि आधी कार ट्रक के नीचे जा घुसी और उसके परखच्चे उड़ गए। इतना ही नहीं, ट्रक का अगला हिस्सा भी पूरी तरह चौपट हो गया।

कार के अगला हिस्सा ट्रक में घुस जाने के कारण कई घंटों तक मृतकों व घायलों को कार से बाहर नहीं निकाला जा सका। मौके पर पहुंची बचावकर्मियों को ट्रक व कार के कुछ हिस्सों को काटना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मालवण चार रास्ता से आ रहे ट्रक (जीजे-8 डब्ल्यु 4112) के चालक का अचानक स्टियरिंग पर नियंत्रण नहीं रहा और सामने से आ रही इनोवा कार से जा टकराया। इनोवा कार में सवार तीन युवकों महेश नरेंद्रदान गढ़वी, रामदान नरेंद्रदान गढ़वी और प्रदी बचुभाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन युवकों देवेंद्र मनुभाई दरजी, अजयदान भरतदान गढ़वी और निलेश ईश्वरभाई दरजी की अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। इसमें कार चालक सुखलाल लालजीभाई का उपचार हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखलाल की स्थिति भी गंभीर है।


तस्वीरें देखने के लिए क्लिक करें...