पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअहमदबाद। अहमदाबाद-ध्रांगध्रा हाईवे रोड पर गुरुवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में 6 की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में सभी युवक दोस्त थे। ये सभी इनोवा कार से अहमदाबाद से कच्छ लौट रहे थे। इसी बीच कार एक ट्रक में जा घुसी।
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि 3 युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 3 ने उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। एक अन्य युवक व ड्राईवर गंभीर रूप से जख्मी हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.