पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअहमदाबाद। शहर के सोला सिविल में कांट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारी गुरुवार सुबह अचानक हड़ताल पर उतर आए। जिससे पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। हड़ताल करने वालों में कम्प्युटर ऑपरेटर, लेब टेकिAशियन, सुरक्षाकर्मी शामिल थे।
अस्पताल में उस समय माहौल तंग हो गया, जब कुछ सुरक्षाकर्मियों ने उग्र रूप धारण कर लिया। कुछ सुरक्षाकर्मी हाथों में डंडे लेकर खुलेआम लोगों को धमकाते नजर आए, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
हड़ताल का कारण :
सिविल अस्पताल में कांट्रेक्ट बेस पर रखे गए इन कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें दूसरे शहर के साथी कर्मचारियों से बहुत कम वेतन दिया जाता है। कर्मचारियों की मांग है कि जब वे समान कार्य करते हैं तो वेतन में राज्य सरकार की ओर से उनके साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है।
तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.