अहमदाबाद। दुष्कर्म मामलों में कारावास में चल रहे आसाराम को छुड़वाने के लिए साधक आत्मदाह तक का कदम उठा सकते हैं। जोधपुर में अदालत के समक्ष यह कृत्य किए जाने की आशंका एक पूर्व साधक ने जताई है। इस साधक का दावा है कि उसे आश्रम सूत्रों से जानकारी मिली है कि करीब आठ युवा साधकों को आत्मदाह करने के लिए तैयार किया गया है।
राहुल सचाण नामक इस साधक ने गुजरात पुलिस को बताया है कि आसाराम की जमानत याचिका अस्वीकार हो चुकी हैं। अब किसी भी हिसाब से आसाराम को जेल से बाहर निकलवाने की रणनीति पर साधक चल रहे हैं। सचाण ने पुलिस को बताया है कि भारती, आसाराम की बेटी, साधकों को ऐसा करने को प्रेरित कर रही हैं। बड़े पैमाने पर साधकों को जेल में जाने के लिए तैयार किया गया है। लगभग आठ युवावय साधकों को ‘आत्मदाह’ हेतु तैयार किया गया है। सचाण ने ऐसे कृत्य को रोकने के लिए पुलिस से आग्रह किया है।
अगली स्लाइड में पढ़ें, मिला है ऐसा मैसेज, उच्च अधिकारियों को भेजी सूचना...