तीस्ता सीतलवाड और जावेद की फाइल फोटो
अहमदाबाद। साल 2002 के गुलबर्ग कांड पीड़ितों के साथ धोखाधड़ी के मामले में सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ के पति जावेद को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। गुजरात हाईकोर्ट द्वारा तीस्ता सीतलवाड की अग्रिम जमानत अर्जी रद्द करने के बाद क्राइम ब्रांच ने तीस्ता के पति जावेद को मुंबई से गिरफ्तार किया। जल्द ही तीस्ता की भी गिरफ्तारी हो सकती है। गुजरात क्राइम ब्रांच ने यह ऑपरेशन मुंबई पुलिस की मदद से किया।
गौरतलब है कि गुलबर्ग सोसायटी निवासी कुछ दंगा पीड़ितों ने ही तीस्ता, उनके पति जावेद सहित अन्य लोगों के खिलाफ 1.51 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप है कि इन्होंने गुलबर्ग सोसायटी को दंगा पीड़ित म्यूजियम बनाने के नाम पर जमा किए चंदे के दुरुपयोग किया है।