(फोटो : घायल अवस्था में ट्रैफिक जवान सुरेश परमार)
अहमदाबाद। एसजी हाईवे पर पकवान चार रास्ते पर रॉन्ग साइड से आ रही एक वेगन आर कार को रोकने का प्रयास कर रहे ट्रैफिक पुलिस के जवान पर कार चालक ने कार चढ़ा दी। कार चालक चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल जवान को उपचार के लीए नारणपुरा के निजी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया।
वस्त्रापुर पुलिस कार चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घायल जवान का नाम सुरेश परमार है। 44 वर्षीय सुरेश ट्रैफिक ग्रुप-25 में कार्यरत हैं।