पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धर्म के फ्रेम में गई सामाजिक समस्या है लव जिहाद : उमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के साथ केंद्रीय मंत्री उमा भारती)
गांधीनगर। जलसंसाधन मंत्री उमा भारती का कहना है कि 'लव जिहाद' सामाजिक समस्या है, जो धर्म के फ्रेम में गई है। माता-पिता एवं गुरुजनों के प्रयास से ही इसका समाधान हो सकता है। सिर्फ कानून-व्यवस्था का मुद्दा होने पर ही सरकार का रोल आता है। वे सोमवार को गुजरात में थीं।

उमा भारती ने कहा कि जल संसाधन के क्षेत्र में गुजरात में अच्छा काम हुआ है। साबरमती नदी के विकास के लिए राज्य सरकार के किए गए काम से सीखने को मिलेगा। 2015-16 को जल संसाधन वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। हमने सिद्दपुर के पास सरस्वती नदी के रूट का भी अध्ययन किया है। इस प्रोजेक्ट पर हम सक्रियता से काम कर रहे हैं। गुजरात कैडर के ही अतिरिक्त सचिव को हमने प्रोजेक्ट का इंचार्ज बनाया है। राजस्थान के विशेषज्ञ भी इससे जुड़े हैं। हम ये नहीं कह रहे कि नदी का पानी बाहर आएगा लेकिन हमें रूट तो मिल जाएगा। भूमिगत जलस्तर को ऊंचा उठाने के अलावा कृषि और नदी के रिचार्ज का अच्छा काम हो सकेगा।
आनंदीबेन से लगता है डर!
गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बहन पटेल से अपने संबंधों के बारे में उन्होंने कहा कि वे मेरी बड़ी बहन जैसी हैं। हम 30 वर्ष से परिचय में है। बावजूद मुझे उनसे डर लगता है। कारण पूछे जाने पर कहा कि वे सख्त अनुशासन का पालन करती हैं। उन्होंने बताया कि श्राद्ध् पक्ष के कारण यहां आई थीं।

तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें... (सभी तस्वीरें : दिव्यभास्कर)