अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी कूटनीतिक जीत हुई है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने उनके अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। भारत के नेतृत्व में पेश प्रस्ताव का 175 देशों ने समर्थन किया। अगले साल से हर साल 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाया जाएगा।
वहीं, अगर योग के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात की जाए तो वे हमेशा से ही अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहे हैं। वे कितने भी व्यस्त रहें, लेकिन सुबह योगा करना नहीं भूलते। इतना ही नहीं, गुजरात के मुख्यमंत्री रहते समय उन्होंने गुजरात में योग युनिवर्सिटी के उद्घाटन समारोह में तो योग के बारे में लगभग एक घंटे का भाषण भी दिया था।
हाल ही में जब मोदी अमेरिका प्रवास पर थे, तब वे नवरात्रि के उपवास पर थे। इस दौरान उन्होंने वहां सिर्फ नींबू पानी पीकर ही दिन गुजारे थे। जाहिर सी बात है कि योगा के कारण ही वे स्वस्थ रहे। योग के फायदों से परिचित होने से मोदी ने संयुक्त राष्ट्र की महासभा के संबोधन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे पूरी दुनिया ने स्वीकार किया। इसी क्रम में पेश है मोदी की योगा से संबंधित कुछ तस्वीरें।
तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें...