पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शादी हो गई पर न तो चीन में रह सकते हैं और न ही भारत में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: लीजा और रोइज)
अहमदाबाद (गुजरात)। अहमदाबाद के रोइज रोट्रिक्स और चीन की लीजा। साथ काम करते थे। प्यार हुआ। दो साल पहले शादी कर ली, लेकिन दोनों एक साथ न तो चीन में रह सकते हैं और न भारत में। लिहाजा कनाडा में रहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग की बुधवार को होने वाली चर्चा से दोनों को काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने अपील की है कि उन जैसे युगलों पर भी सरकारें कुछ करें। रोइज और लीजा की समस्या यह है कि दोनों देश एक-दूसरे के नागरिकों को नागरिकता नहीं देते।
दोनों एक-दूसरे के ससुराल टूरिस्ट वीजा पर ही जा सकते हैं। भारत में चीनी को 30 दिन का टूरिस्ट वीजा मिलता है। चीन में भारतीय को 60 दिन का। लिहाजा दोनों ही जगह लंबे समय तक साथ नहीं रह सकते। दंपती का कहना है कि दोनों देश नागरिकता देते भी हैं तो प्रक्रिया काफी लंबी और निराश करने वाली है। दोनों मोदी-जिनपिंग से मिलकर अपनी समस्या भी उन्हें बताना चाहते हैं।

होटल में मिले, फिर हमराही बने:
अहमदाबाद के रोइज होटल मैनेजमेंट प्रोफेशनल हैं। कनाडा के फाइव स्टार होटल डेल्टा की चीन स्थित इकाई में शेफ थे। इसी दौरान वहां बतौर मैनेजर काम करने वाली लीजा से मुलाकात हुई। दो साल पहले परिजन की मौजूदगी में दोनों ने विवाह कर लिया। अभी कनाडा में साथ-साथ रहते हैं। दोनों अहमदाबाद में हैं। लीजा टूरिस्ट वीजा पर ससुराल आई हैं। भारतीय पति और चीनी पत्नी की मोदी-जिनपिंग से अपील- हम जैसों के लिए भी तो कुछ करें।

लीजा और रोइज की अन्य तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें... (सभी तस्वीरें : दिव्यभास्कर)