अहमदाबाद। शिक्षित बेरोजगार युवाओं को शराब और जूए जैसी बुरी लत का शिकार बनाकर शराब का अड्डा ख्लाने वाले एक व्यक्ति पर स्थानीय महिलाओं ने ने हमला कर दिया। बूटलैगर गनी और दऊद इस इलाके में शराब का अड्डा चला रहे थे। रविवार रात 9:30 बजे स्थानीय महिलाओं ने शराब के अड्डे पर धाबा बोल दिया। गुस्साई महिलाओं नें 2 कार सहित 22 वाहनों में आग लगा दी। महिलाओं का गुस्सा देख दोनो ही बूटलैगर गनी और दऊद भाग खड़े हुए।
स्थानीय महिलाओं के अचानक हुए इस हमले के बाद स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस नें शांति व्यवस्था बनाने के लिए आंसू गैस का प्रयोग किया लेकिन मामला उलट गया। आंसू गैस का गोला लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसके बाद इलाके में स्थिति बेकाबू हो गई। जिसके बाद हुए बवाल को सुलझाने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
आगे की स्लाइड में पढ़ें कैसे आंसू गैस का गोला लगने से हुई व्यक्ति की मौत...