पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Xi Jinping With Reached Ahemdabad With Wife

PHOTOS: जिनपिंग ने पहनाया लुआन को Made in India कड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: पत्नी लियुआन को कड़ा पहनाते हुए जिनपिंग)
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुजरात को चीन से तोहफे मिले हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग बुधवार दोपहर तीन दिन की यात्रा पर भारत पहुंचे। और तीन घंटे के भीतर ही चीन और गुजरात सरकार के बीच तीन करार हो गए।
करार के तहत अहमदाबाद अब चीन के सर्वाधिक आधुनिक शहरों में से एक ग्वांगझू की तर्ज पर तरक्की करेगा। ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी विदेशी राष्ट्र प्रमुख ने गुजरात से अपनी भारत यात्रा शुरू की है। ऐसा भी संभवत: पहली बार ही हुआ है जब देश के किसी प्रधानमंत्री ने किसी राष्ट्र प्रमुख की अगवानी दिल्ली से बाहर की हो।
मोदी ने हयात होटल में जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन का गर्मजोशी से स्वागत किया। मोदी-जिनपिंग के बीच यहां संक्षिप्त बैठक हुई। जिनपिंग साबरमती आश्रम गए। वहां उन्होंने चरखा चलाया। महात्मा गांधी के जीवन के बारे में खुद मोदी ने जिनपिंग को जानकारी दी। उन्हें श्रीमद्भगवत गीता, गांधी की किताबें और प्रतीकात्मक चरखा तोहफे में दिया।
इसके बाद जिनपिंग को लेकर मोदी साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचे। वहां चीनी राष्ट्रपति के स्वागत में गुजरात के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। नदी किनारे ही मोदी की मेजबानी में 22 वीवीआईपी के साथ जिनपिंग को दावत दी गई। इस दौरान लियुआन को एक कड़ा भी गिफ्ट किया गया। लियुआन को यह कड़ा जिनपिंग ने पहनाया। कड़ा देखकर लियुआन बहुत खुश नजर आईं।

तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें... (सभी तस्वीरें : दिव्यभास्कर)