पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुजरात: पुल से गिरकर सुलग उठी कार में 3 व्यक्ति जिंदा जले, दो गंभीर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकोट। उपलेटा तहसील के डुमियाणी गांव में मंगलवार दोपहर को एक कार पुल से नीचे जा गिरी। कार के गिरते ही उसमें आग लग गई, जिससे मौके पर ही तीन व्यक्तियों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। गांव वालों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन नाकामयाब रहे...
आग के बुझने तक तीन की हो चुकी थी मौत

हादसे की सूचना मिलते ही गांव वाले मौके पर जमा हो गए थे। उन्होंने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन नाकामयाब रही। हालांकि 10-15 मिनट में ही फायर ब्रिगेड यहां पहुंची चुकी थी, जिससे आग बुझाई जा सकी। हालांकि तब तक तीन की मौत हो चुकी थी।
पोरबंदर का परिवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के शिकार पोरबंदर के रहने वाले और एक ही परिवार के थे। मृतकों में मां-बेटे और एक अन्य रिश्तेदार शामिल है। राजकोट से परिवार वापस पोरबंदर लौट रहा था। इसी बीच कार अनियंत्रित होकर डुमियाणी गांव में पुल से नीचे गिर गई।
आगे की स्लाइड्स में देखें घटनास्थल की अन्य फोटो:
खबरें और भी हैं...