पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इथोपियन शिप एमवी-अब्बे के भारतीय क्रू ने मदद की गुहार लगाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: प्रतीकात्मक
मुंद्रा (गुजरात)। इथोपियन शिप एमवी-अब्बे के भारतीय क्रू ने मदद की गुहार लगाई है। यह शिप मुंद्रा बंदरगाह में 16 दिन से लंगर डालकर खड़ा है। शिप के एक क्रू मेंबर चीफ ऑफिसर हरप्रीत सिंह ने मंगलवार को हमारी गुजरात टीम से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि उनके शिप में खाने का सामान न होने की वजह से हालात बेहद खराब है। वे मरने की कगार पर हैं। सिंह ने प्रशासन को सूचित कर मदद की अपील भी की। इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
पंजाब के हरप्रीत सिंह के अलावा इस शिप पर तीन अन्य भारतीय भी बतौर क्रू-मेंबर सवार हैं। ये उत्तर प्रदेश, मुंबई व बिहार के हैं। हरप्रीत जहाज के चीफ ऑफिसर हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें व अन्य साथियों को फ्रॉड शिपिंग एजेंटों ने झूठ बोलकर ड्यूटी पर भेज दिया। इथोपिया के एडिस अबाबा बंदरगाह से ये जहाज 10 दिसंबर को रवाना हुआ था। इस पर भारतीयों के अलावा दो सीरियाई, एक पाकिस्तानी तथा 15 इथोपियन क्रू-मेंबर भी हैं। जहाज मुंद्रा बंदरगाह पर कार्गो लेने आया है।
इन्हें मुंबई स्थित ‘एरबोर्न मरीन सर्विस’ नामक एजेंसी के माध्यम से ड्यूटी पर भेजा गया। एजेंसी के डायरेक्टर से टेलिफोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन इस नंबर के मौजूद न होने का संदेश मिला। वहीं जहाज के कैप्टन आमिर से संपर्क करने पर उसने दावा किया कि ऐसी कोई समस्या नहीं है। मुंद्रा मरीन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी जांच हो रही है कि भारतीय क्रू-मेंबर के अलावा अन्य सदस्यों के साथ कैसा बर्ताव हो रहा है।
खबरें और भी हैं...