राजकोट। मशहूर शायर और फिल्म गीतकार निदा फाजली का 78 वर्ष की उम्र में सोमवार को मुंबई के वर्सोवा स्थित घर पर निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। सोमवार दोपहर को हार्ट अटैक से उनकी सांसे थम गईं। निदा फाजली साहित्य अकादमी, पद्म श्री सम्मान से सम्मानित थे। 50 साल की उम्र में की थी दूसरी शादी...
अस्पताल में हुआ था प्यार...
मालती जोशी मूल रूप से राजकोट की रहने वाली और गायिका हैं। संगीत से जुड़े होने के कारण वे निदा फाजली की प्रशंसक थीं। एक बार मालती मुंबई में एक कार्यक्रम में पहुंची थी, तभी उन्हें पता चला कि निदा फाजली बीमार है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खबर मिलते ही मालती अस्पताल जा पहुंची। फाजली से यह उनकी पहली मुलाकात ही प्यार में बदल गई। कुछ समय बाद ही दोनों ने शादी कर ली थी। इस समय फाजली की उम्र 50 वर्ष के आसपास थी, जबकि मालती सिर्फ 26 साल की थीं। निदा का पहली पत्नी से तलाक हो चुका था। शादी के बाद मालती मुंबई में ही बस गई थीं। दोनों की एक बेटी है। बेटी का नाम तहरीर है और वह 18 वर्ष की है।
जीवन परिचय:
निदा फाजली का जन्म 1938 में दिल्ली के कश्मीरी परिवार में हुआ था। उनका बचपन और जवानी ग्वालियर में बीता। यहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। 1957 में ग्वालियर कॉलेज से ग्रैजुएट हुए फाजली ने छोटी उम्र से ही लिखना शुरू कर दिया था। वर्ष 2013 में उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से और सांप्रदायिक सद्भाव पर लेखन के लिए उन्हें ‘राष्ट्रीय सद्भाव पुरस्कार’ से भी नवाजा गया था।
आगे की स्लाइड्स में देखें अन्य फोटो: