थराद। 29 दिन पहले उत्तर गुजरात बाढ़ की चपेट में आ गया था। उन दिनों पूरा सरकार महकमा राहत कार्य में लगा था। नेताओं के दौरे हुए, जिसमें उन्होंने हर तरह की सहायता का आश्वासन दिया था। आज 29 दिन बाद भी थराद में पानी भरा हुआ है। इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। लोग किस तरह से जीवन गुजार रहे हैं, यह उन्हीं से पूछा जा सकता है। 70-80 घरों में अभी भी भरा है पानी…
2015 की बाढ़ में डोडगांव पूरी तरह से पानी में डूब गया था। तब भी पूरे तीन महीने तक गांव में पानी भरा हुआ था। यही हाल 2017 का है। यहां अभी भी 70-80 घरों में पानी भरा हुआ है। इस घर के लोग अपने रिश्तेदारों के घर रह रहे हैं। करीब 20 फीट पानी भरा हुआ है। पशुपालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। सरकार ने अन्य दूसरी सहायता तो दी, पर पानी निकालने का कोई उपाय नहीं किया। पानी का निकास कब तक होगा, इस सवाल का जवाब देने के लिए कोई तैयार नहीं है।