राजकोट। शहर के कालावड रोड पर नील द ढाबा के पास गुरुवार रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने मृतक के पैतृक भाई और मालवीय नगर पुलिस स्टेशन के कॉन्स्टेबल पर भी हमला किया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या है मामला:
केवलम सोसायटी में रहने वाले कॉन्स्टेबल अजय लावडिया की बाइक से बुधवार को किसी ने पेट्रोल चुरा लिया था। लावडिया को शक था कि पेट्रोल जयदीप सिंह चौहाण ने चुराया है। इसके लिए उन्होंने चौहाण को वॉर्निग भी दे दी थी। दूसरे दिन गुरुवार की रात कांस्टेबल अजय अपने पैतृक भाई प्रभात के साथ घर के बाहर खड़े थे। तभी वहां चौहाण आ गया और अजय से चोरी का झूठा आरोप लगाने की बात पर झगड़ने लगा। जयदीप ने फोन कर अपने साथी कुलदीप झाला को बुला लिया। इसी बीच प्रभात ने भी अपने एक साथी गोविंदभाई को बुला लिया।
चारों के बीच होने लगी मारपीट:
कुछ ही देर में दोनों पक्षों की ओर से तू-तू-मैं-मैं से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। इसी बीच जयदीप चौहाण ने चाकू निकाल लिया और गोविंद के सीने में घोंप दिया। इसके बाद चौहाण ने कांस्टेबल अजय और प्रभात पर भी हमला कर दिया और फरार हो गया। तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां गोविंद की इलाज के दौरान मौत हो गई।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटो: